फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple talaq on video call to given woman muzaffarnagar and Husband arrested

तीन तलाक मामले में पति-देवर गिरफ्तार, महिला पर बनाया था हलाला का दवाब

Wed, 24 Oct 2018 01:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 24 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq on video call to given woman muzaffarnagar and Husband arrested
तीन तलाक

विवाहिता को विदेश से वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक देने के बाद उससे जबरन विवाहेत्तर संबंध बनाने और बाद में फतवा लाकर पीड़िता पर जबरन हलाला का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है।

विज्ञापन


वहीं पूछताछ में शौहर ने तीन तलाक देने की बात कबूल की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तीन दिन पूर्व नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर कूकड़ा निवासी शौहर महबूब पर फ्रांस से वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक देने के बाद विदेश से लौटकर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन


तीन तलाक देने के बाद बनाए गए संबंधों से वह गर्भवती हुई, तो पति गांव के एक मौलवी से फतवा ले आया। उस पर ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डाला और विरोध पर घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार तीन तलाक दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसे जबरन अपने घर में ही रोके रखा। इसके बाद नौ अगस्त 2018 को शौहर ने विदेश से लौटकर तीन तलाक देने के बावजूद विवाहिता के साथ जबरन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद आरोपियों ने विवाहिता पर ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डाला, जिससे इंकार करने पर उसका जबरन गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। 

वहीं इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी पति महबूब, सास अकबरी, ससुर इदरीश, ननदोई जहीर आलम, ननद अरशी और देवर चांद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed