फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple Murder: kill the killers in encounter, not, I will commit suicide

ट्रिपल मर्डर : कातिलों का एनकाउंटर नहीं किया तो कर लूंगा आत्मदाह

Tue, 13 Feb 2018 01:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Feb 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder: kill the killers in encounter, not, I will commit suicide
मौके पर जानकारी लेती पुलिस और मितन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जीजा बबलू की हत्या की जानकारी लगते ही सावित्री का बेटा मितन बिलख पड़ा। कहा कि कातिलों ने पहले मेरे भाई चेतन फिर मां और अब जीजा को मार डाला। उनका अगला टारगेट कौन है, कोई नहीं जानता। एसएसपी ने मितन से फोन पर कहा कि शहर से पुलिस भेजती हूं। तुम दोनों भाई पुलिस सुरक्षा में झिटकरी जाना। वह चिल्लाया कि कातिल मेरे परिवार और रिश्तेदारों को मार रहे है। अब मैं चुप नहीं बैठूंगा। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर दो बजे मितन और उसके भाई रवि को पुलिस फोर्स गाड़ी से लेकर सरधना के झिटकरी गांव पहुंची। दोनों भाई अपनी बहन सुमन से मिले। बहन भाइयों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान एसएसपी, एसपी देहात व सीओ समेत पुलिस फोर्स मौजूद थी। मितन ने पुलिस अधिकारियों के सामने कहा कि कातिल मेरे परिवार और रिश्तेदारों को मार रहे है और पुलिस खामोश बैठकर तमाशा देख रही है। यह बर्दाश्त से बाहर है, अब वह चुप नहीं बैठेगा। पांच दिन में कातिलों का एनकाउंटर नहीं किया तो वह परिवार के साथ सामूहिक आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन


पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा है पुलिस के सामने मर जाऊं

Triple Murder: kill the killers in encounter, not, I will commit suicide
परिवार के साथ मितन - फोटो : अमर उजाला

मितन ने कहा है कि चेतन हत्याकांड के मामले में पांच दिन बाद की तारीख लगी है। उसको मेरठ कचहरी में जाना है। पांच दिनों में पुलिस ने कातिलों का एनकाउंटर नहीं किया तो वह एसएसपी ऑफिस जाकर आत्मदाह कर लेगा। कातिलों के हाथों मरने से अच्छा कि पुलिस के अधिकारियों के सामने खुद ही जान दे दें। एसडीएम राकेश कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार ने उसको समझाया कि कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 

फिर दे दिया आश्वासन
मितन का एलान सुनकर पुलिस अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया तो मितन घबराओ नहीं। परिवार और रिश्तेदारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। शस्त्र लाइसेंस भी दिए जाएंगे। थोड़ा हिम्मत से काम लो। पुलिस तुम्हारे परिवार के साथ है। मितन ने कहा कि कातिलों ने तीनों हत्याएं एलानिया की हैं। इन कातिलों का अगला निशाना कौन हो सकता है, इसको लेकर परिवार व रिश्तेदारों में दहशत है। एक परिवार में एक के बाद एक तीन हत्याएं हो जाने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन पुलिस खामोश है। कातिलों को पकड़ने में पुलिस फेल साबित हो रही है। इन हत्याओं का कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब किसी के पास नहीं। कातिलों के निशाने पर पहले चश्मदीद गवाह थे। लेकिन अब उनके रिश्तेदार आ गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed