फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple Murder in Shamli, bhajan singer ajay pathak son dead body found in a burning car in panipat

ट्रिपल मर्डर: पानीपत में कार की डिग्गी में अधजली हालत मिला अजय पाठक के लापता बेटे का शव

Wed, 01 Jan 2020 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jan 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder in Shamli, bhajan singer ajay pathak son dead body found in a burning car in panipat
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले की पंजाबी कॉलोनी में मंगलवार शाम को मशहूर भजन गायक अजय पाठक (42 वर्ष) व उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और बेटी वसुंधरा पाठक (13 वर्ष) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में ही पड़े थे। वहीं उनका दस साल का बेटा वारदात के बाद से लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि उसका शव पानीपत में एक गाड़ी की डिग्गी में अधजली अवस्था में बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Triple Murder in Shamli, bhajan singer ajay pathak son dead body found in a burning car in panipat
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अजय पाठक की गाड़ी हरियाणा के पानीपत में जली हुई हालत में मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की डिग्गी में लापता अजय पाठक के बेटे भागवत का शव मिला है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पानीपत पुलिस ने वहां के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Triple Murder in Shamli, bhajan singer ajay pathak son dead body found in a burning car in panipat
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हालांकि स्थानीय पुलिस स्पष्ट रूप से इस संबंध में अभी कुछ नहीं बता रही है। लोकल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी अपने स्तर से दिखाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि संभवत दोपहर बाद या शाम को पत्रकार वार्ता में घटना की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन

Triple Murder in Shamli, bhajan singer ajay pathak son dead body found in a burning car in panipat
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि शामली से अजय पाठक के परिजन मृतक बच्चे भागवत का शव लेने पानीपत गए हैं। यह सारी कार्रवाई पानीपत शहर के सदर थाने में चल रही है। पानीपत के सदर थाने में ही वहां की पुलिस ने इस घटना के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Triple Murder in Shamli, bhajan singer ajay pathak son dead body found in a burning car in panipat
गायक व पत्नी और बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि घटना बहुत दुःखद व दर्दनाक है, डीजीपी यूपी सहित सभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर तुरंत घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed