फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tried to fire at the sweets merchant and also threatened

Meerut News: मिठाई व्यापारी पर फायरिंग की कोशिश और धमकी भी दी

Wed, 26 Nov 2025 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tried to fire at the sweets merchant and also threatened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा-जलालपुर निवासी मिठाई व्यापारी आकाश गुप्ता ने कई लोगों पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारी ने चौकी पुलिस पर भी आरोपियों से मिलीभगत कर मामला दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सुरक्षा की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।
आकाश गुप्ता ने बताया कि उसकी गांव में मिठाई की दुकान है। आरोप है कि सोमवार को वह कार से घर लौट रहा था। गांव के एक युवक ने बीच रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर तमंचा निकालकर फायर करने की कोशिश की लेकिन गोली मिस हो गई। पीड़ित ने दौराला गंगनहर पुल चौकी पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के जरिए दबाव डालकर समझौता कराने का प्रयास किया और कथित रूप से साठगांठ कर आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित के अनुसार बुधवार को पावली खास में मिठाई सप्लाई कर लौटते समय आरोपी अपने साथियों के साथ उसका पीछा करते हुए आया और जान से मारने की धमकी दी। आकाश का कहना है कि चौकी प्रभारी आरोपी पक्ष को संरक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है। चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed