{"_id":"69407bbf03bc1269b30597c9","slug":"tributes-paid-to-former-mla-pradhan-ram-dayal-singh-on-his-13th-death-anniversary-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111025-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व विधायक प्रधान रामदयाल सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व विधायक प्रधान रामदयाल सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रधान रामदयाल सिंह की तेहरवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। (स्त्रोत
मवाना। पूर्व विधायक प्रधान रामदयाल सिंह की तेरहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव धनपुरा में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी विनय प्रधान ने स्वर्गीय प्रधान रामदयाल सिंह को एक महान समाज सुधारक और जननेता के रूप में याद किया।
विनय प्रधान ने कहा कि प्रधान रामदयाल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज और क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। वे किठौर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए और उनका स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय योगदान रहा। उनकी दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दिलाई।
बताया गया है कि प्रधान रामदयाल सिंह के भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ घनिष्ठ संबंध थे। इस मित्रता का लाभ क्षेत्र को योजनाओं के क्रियान्वयन में मिला, जिससे स्थानीय विकास को नई गति मिली। विनय प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे जननायक समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। प्रधान बिजेंद्र सिंह, अर्जुन प्रधान, गौरव प्रधान, सौरभ प्रधान, अधीराज प्रधान सहित परिवार के अन्य सदस्यों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय प्रधान रामदयाल सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।