फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tribute to martyrs with cheers of Bharat Mata

भारत माता की जयकारों के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Feb 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyrs with cheers of Bharat Mata
भारत माता की जयकारों के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सरधना/किठौर। नगर व देहात क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मोहल्ला गुजरान गेट पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक हुई। वहीं किठौर में भी श्रद्धांजलि दी गई।
नगर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मंगू प्रधान ने की। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुलवामा के शहीदों को नमन किया गया। नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी, विधानसभा क्षेत्र के महामंत्री अनुज त्यागी, विधानसभा उपाध्यक्ष कन्हैयालाल त्यागी, मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, संरक्षक दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन पर व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने पर मुख्यमंत्री की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन

उधर, बहादरपुर गांव में भाकियू नेता देशपाल हुड्डा, अंकित हुड्डा, सुक्रमपाल ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं छुर गांव में तालान खाप के चौधरी सुधीर तालियान व भाकियू नेता विनेश प्रधान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीदों को नमन किया गया। युवाओं ने भारत माता की जयकारों के साथ पुलवामा हमले के शहीदों की कुर्बानी को याद किया। विनेश प्रधान, श्यामवीर तालियान, संजीव तालियान आदि मौजूद रहे। वहीं किठौर स्थित स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के आह्वान पर झंडा चौक पर शहीदां को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ. नुसरत अली, संदीप शर्मा, सचिन, आशु, जगना, जहीर, ललित गुर्जर, डॉ. मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed