फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tribute paid to Maharaja Surajmal on his martyrdom day

Meerut News: महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 25 Dec 2025 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Maharaja Surajmal on his martyrdom day
दौराला- दौराला में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते लोग
दौराला। महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस बृहस्पतिवार को दौराला निवासी विनोद लंबरदार के नेतृत्व में मनाया गया। लोगों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि महाराजा सूरजमल ने 80 युद्ध लड़े और सभी युद्ध जीते थे। उनके सामने अंग्रेज और मुगलों ने घुटने टेक दिए थे। महाराजा सूरजमल ने ब्राह्मण की बेटी को बचाने के लिए दिल्ली में घुसकर मुगलों काे मार गिराया था। सूरजमल ने मुगल साम्राज्य के विरुद्ध खड़े होकर आगरा पर अधिकार करके दोआबा क्षेत्र में जाटों का प्रभुत्व दोबारा स्थापित किया था। सूरजमल ने 12 जून 1761 को आगरा किले पर विजय प्राप्त की। इस दौरान विजय राज, प्रदीप, ओमवीर सिंह, अंगद सिंह, सुशील कुमार, नरेंद्र कुमार, धीरज आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सकौती में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारियों ने भी महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रीपाल, मेघ सिंह, दीपक, मुकेश, यशपाल, मुकेश, विक्रांत, रामबीर, नरेंद्र, धर्मेंद्र, विपिन, अमरीश, रिंकू, पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed