{"_id":"67743a1f1621823e300258d8","slug":"tribute-paid-to-ajay-pathak-family-on-fifth-death-anniversary-meerut-news-c-26-1-smrt1047-134450-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांचवीं पुण्यतिथि पर अजय पाठक परिवार को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांचवीं पुण्यतिथि पर अजय पाठक परिवार को दी श्रद्धांजलि
Wed, 01 Jan 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
शामली के पंजाबी कॉलोनी निवासी मृतक अजय पाठक व उनके परिवार का फाइल फोटो ।
शामली। अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार के सदस्यों की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर यज्ञ हुआ। दिवंगत परिवार की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में मौजूद वक्ताओं ने अजय पाठक परिवार के हत्यारे को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की।
शहर की पंजाबी कॉलोनी में 30 दिसंबर 2019 को अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक, पत्नी, पुत्री और बेटे की हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अजय के शिष्य हिमांशु ने अंजाम दिया था। जिसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। पांचवीं पुण्यतिथि पर अजय पाठक के आवास पर मंगलवार सुबह हवन आयोजित किया गया। अजय पाठक परिवार के चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, बागपत से सत्यप्रकाश शर्मा, देवेंद्र भगत, पुनीत द्विवेदी, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र आर्य, राहुल दीवाना, सुभाष चुघ, अशोक जुनेजा, संजीव, संजय निक्की, अशोक निर्वाल, दिनेश पाठक, डॉ. हरिओम पाठक, विजय पाठक, कपिल पाठक आदि ने परम पिता परमेश्वर से दिवगंत परिवार की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। पाठक परिवार के हत्यारे को जल्द फांसी पर लटकाए जाने की मांग की।