फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tribute: former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee recited poems in Saharanpur

श्रद्धांजलि: जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने सहारनपुर में सुनाई थीं कविताएं, लोगों ने शगुन के तौर पर दिए थे रुपये और गुड़

Fri, 25 Dec 2020 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Dec 2020 01:31 PM IST
सार

  •  बारिश होने पर गांधी पार्क की सभा की थी निरस्त
  • पालिका के हॉल में शुरू करा दिया था कवि सम्मेलन

विज्ञापन
Tribute: former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee recited poems in Saharanpur
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, साथ में जनसंघ से विधायक रहे जगन्नाथ खन्ना, गोवर्धन दास, महेंद्र सचदेवा। ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती मनाई जा रही है। उनका सहारनपुर से खास नाता रहा है। वह कई बार सहारनपुर आए और सभाएं की। 1960 में बारिश की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री ने गांधी पार्क में सभा निरस्त करा दी थी। तब सबको नगर पालिका हॉल में ले जाकर वहां कवि सम्मेलन शुरू करा हुआ था, इसमें वाजपेयी ने कविताएं सुनाई थी।  

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र अटल, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी और महेंद्र सचदेवा ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार सहारनपुर 1952 में आए थे। 1960 में अटल बिहारी वाजपेयी गांधी पार्क स्थित मैदान पर एक जनसभा में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मंच पर मौजूद थे और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता भाषण दे रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश हो गई। तब अटल बिहारी वाजपेयी ने सभा निरस्त करा दी थी और पास में ही स्थित नगर पालिका के हाल में सबको ले गए थे, जहां कवि सम्मेलन शुरू कराया  था, इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने करीब एक घंटा तक लोगों को कविताएं सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शगुन के तौर पर दिए थे रुपये और गुड़
मई 1987 में अटल बिहारी वाजपेयी ने सहारनपुर के क्षेत्र रहे हरिद्वार, रुड़की, देवबंद, बेहट, गंगोह, बड़गांव और शहर में एक दिन में सात सभाएं की थी। तब लोगों ने शगुन के तौर पर उन्हें तीन लाख 88 हजार रुपये एकत्र करके दिए थे। बड़गांव के लोगों ने उन्हें गुड़ भेंट किया था। एक दिन में सात सभाएं करने से अटलजी की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अपना गुवाहटी दौरा रद्द करना पड़ा था। 

सुशासन दिवस पर मंडी में होगा कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनेगा। शुक्रवार को  मंडी में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे। दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed