फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trials for wrestling competition will be held on 27th

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 27 को होंगे

Sun, 19 Oct 2025 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Trials for wrestling competition will be held on 27th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सीनियर पुरुष व महिला उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 नवंबर तक बागपत में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए 27 अक्तूबर को चौधरी चरण सिंह विवि स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में ट्रायल होंगे। ट्रायल के बाद मेरठ की टीम का चयन किया जाएगा।
कुश्ती कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों वर्ग की टीम का चयन किया जाएगा। महिला वर्ग में फ्री स्टाइल की टीम का चयन किया जाएगा। पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम भारवर्ग, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और 125 किलोग्राम श्रेणी में चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रीक और रोमन में 55 किलोग्राम भारवर्ग, 60 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 77 किलोग्राम, 87 किलोग्राम, 97 किलोग्राम, 130 किलोग्राम वर्ग में पहलवानों का चयन होगा। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 76 किलोग्राम में महिला पहलवानों का चयन होगा। इसके बाद मेरठ की टीम की घोषणा की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed