{"_id":"6a71fa8b400233af460d67ac","slug":"trials-for-swimming-football-and-wrestling-team-selection-to-be-held-in-meerut-meerut-news-c-72-1-mct1009-157300-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में तैराकी, फुटबाल और कुश्ती टीम चयन के होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में तैराकी, फुटबाल और कुश्ती टीम चयन के होंगे ट्रायल
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडलस्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अगस्त माह में विभिन्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडलस्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अगस्त माह में तैराकी, जूनियर बालिका फुटबॉल और सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
प्रदेशस्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक, बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 7 अगस्त को शाम 3 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 10 अगस्त को आलियास फिटनेस एकेडमी, सेक्टर-1, शताब्दी नगर में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 5 अगस्त को दोपहर 3 बजे तोपखाना ग्राउंड में तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। चयनित टीम 10 से 18 अगस्त तक अमेठी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 17 अगस्त को शाम 3 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 18 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में होगी।
यह लेकर आना होगा
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु एवं वजन वर्ग के पात्र खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।