फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trees, houses and power lines have become obstacles in the path of rapid

रैपिड की राह में पेड़, आवास व विद्युत लाइन बनीं है बाधा

Sat, 25 Jul 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Trees, houses and power lines have become obstacles in the path of rapid
रैपिड की राह में पेड़, आवास व विद्युत लाइन बनीं है बाधा
विज्ञापन

मेरठ। शताब्दी नगर से दुहाई तक चल रहे पिलर निर्माण में अभी कई स्थानों पर बाधाएं हैं। एनसीआरटीसी ने वन, बिजली और पीडब्ल्यूडी विभाग को नोटिस जारी किया है, जिससे दिल्ली रोड पर पिलर निर्माण में तेजी लाई जा सके। बिजली विभाग ने अंडरग्राउंड लाइनों का कार्य तेज कर दिया है। लेकिन कई स्थानों पर अभी पेड़ और आवास बाधा बने हुए हैं। इन्हें भी एक महीने के अंदर हटाकर पिलर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया गया। रैपिड रेल कॉरिडोर के दूसरे चरण में दुहाई से शताब्दी नगर तक कार्य शुरू कर दिया गया है। दिल्ली रोड पर होंडा शोरूम के सामने से पिलर बनाने का कार्य जारी है। अभी धीरे-धीरे पिलर का कार्य बढ़ाया जाएगा। इससे पहले रास्ते को साफ किया जा रहा है। जिससे कोई बाधा न आए। इसके लिए एनसीआरटीसी और एलएंडटी के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर दौरा कर रहे हैं। वहीं, कास्टिंग यार्ड में पिलर बनाने के लिए कई मशीनों को खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटका
मोहिउद्दीनपुर में आवास ध्वस्तीकरण न होने के कारण सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी अधर में लटका है। इन आवासों के ध्वस्तीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, एनसीआरटीसी इन आवासों के ध्वस्तीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को नोटिस दे चुका है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कर ध्वस्त किए जाने की प्रक्रिया को किया जाएगा। इसके बाद ही परतापुर तिराहे से आगे पिलर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed