फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trees being cut from the forest of Kauravan reserve center

कौरवान आरक्षित केंद्र के जंगल से काटे जा रहे पेड़

Thu, 21 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trees being cut from the forest of Kauravan reserve center
कौरवान आरक्षित केंद्र के जंगल से काटे जा रहे पेड़
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के निकट आरक्षित क्षेत्र कौरवान स्थित जंगल में माफियाओं द्वारा दिनदहाडे़ हरे पेड़ काटकर बेजुबान जंगली जीवों के आवास उजाडे़ जा रहे हैं। जबकि वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी तक नहीं है।
बिजनौर बैराज से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक 2073 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले वन आरक्षित जंगल में दुर्लभ प्रजाति के राष्ट्रीय पक्षी मोर, सांभर, पहाड़ा, हिरन, बारहसिंघा, नीलगाय, तेंदुए, खरगोश, जंगली सूकर आदि के आवास हैं। कस्बे के निकट वन आरक्षित क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बेशकीमती लकड़ियों का कटान दिनदहाड़े चल रहा है, जिसे क्षेत्र के लोग काटकर अन्य स्थानों पर बेच रहे हैं। अगर यही सिलसिला लगातार कुछ दिन और चलता रहा तो जंगली जीवों के जीवन पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे। शिकारी भी जंगली जीवों के प्रति सक्रिय हो जाएंगे।
विज्ञापन

वन आरक्षित क्षेत्र में अधिनियम के तहत किसी भी तरह की लकड़ी काटना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जबकि वन विभाग की नाक के तले वन आरक्षित क्षेत्र में बेशकीमती लकड़ियों का कटान धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की जाती है कटाई
वन क्षेत्र में पैदा होने वाली बेशकीमती मरोड़ फली का प्रयोग देसी दवाइयों में किया जाता है। इसकी लकड़ी भी बेशकीमती होती है। वन माफिया ने बताया कि मध्य गंगनहर किनारे स्थित वन क्षेत्र इस मरोड़ फली से गुलजार है। जिसके चलते यहां लाखों रुपये की लकड़ी काटी जाती है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना
रेंजर अधिकारी नवरत्न सिंह का कहना है कि वन जंगल से काटी जा रही मरोड़ फली की लकड़ी का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर लकड़ी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed