{"_id":"5f66477bd11da301ea7a969e","slug":"tree-frog-or-flying-frog-species-found-in-a-farmers-field-in-kalagarh-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: कालागढ़ में दिखा पेड़ पर चढ़ने वाला अनोखी प्रजाति का मेंढक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब गजब: कालागढ़ में दिखा पेड़ पर चढ़ने वाला अनोखी प्रजाति का मेंढक
Sat, 19 Sep 2020 11:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ने वाला मेंढक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की कालागढ़ रेंज में पेड़ पर चढ़ने वाला मेंढक नगर में जनता के बीच कौतूहल का विषय बना है। पहली बार पेड़ पर चढ़ते मेंढक को देखकर सुबह सैर पर गए लोगों ने उसके फोटो खींचे और वीडियो वायरल किए।
विज्ञापन
कालागढ़ में नजर आए पेड़ पर चढ़ने वाले मेंढक को लेकर वन विभाग ने खुशी जाहिर की है। शनिवार सुबह सैर पर निकले व्यक्तियों ने सूखास्त्रोत के निकट एक खेत में पेड़ पर चढ़ते हुए एक मेंढक को देखा। जिसे देखने के लिए काफी लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
खेत स्वामी शमशुद्दीन अंसारी ने बताया की पहली बार ऐसा मेंढक देखने को मिल रहा है। इसका शरीर पारदर्शी प्रतीत हो रहा है। रंग हल्का कत्थई, लाल और काला है। कुछ लोगों ने मेंढक की वीडियो और फोटो खींचकर अपने परिवार मित्रों और रिश्तेदारों को भेज दिया।
विज्ञापन
उधर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने कहा इस तरह का जीव दिखाई देना जनता के लिए अवश्य ही एक अद्भुत घटना हो सकती है, वनों में इस प्रकार के अनेक दृश्य अनायास ही देखने को मिल जाते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/