{"_id":"6709bc004f805c0d810278a4","slug":"treatment-will-be-available-with-better-facilities-in-prem-hospital-inauguration-tomorrow-meerut-news-c-72-1-mct1002-122702-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेम हॉस्पिटल में बेहतर सुविधाओं के साथ मिलेगा इलाज, उद्घाटन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेम हॉस्पिटल में बेहतर सुविधाओं के साथ मिलेगा इलाज, उद्घाटन कल
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर नवनिर्मित प्रेम हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार को होगा। इसमें बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ इलाज मिलेगा। प्रेस वार्ता में निदेशक डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित यह हॉस्पिटल अब और भी आधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ बिजली बंबा बाईपास पर शुरू होने जा रहा है।
इसका उद्घाटन सांसद महेश शर्मा और राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर करेंगे। कार्यक्रम में मेरठ मंडल के अपर आयुक्त अमित कुमार सिंह और एनसीआरआईएमएस के चैयरमैन डाॅ. ओपी अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि करीब दो दशक पहले एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर से हॉस्पिटल की शुरूआत हुई थी। यहां आईवीएफ की मदद से सैकड़ों परिवारों में बच्चों की किलकारियां गूंजीं।
हॉस्पिटल का मिशन संतान से वंचित दंपतियों के जीवन में खुशियां लाना है। प्रेम हॉस्पिटल में मॉड्यूलर टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की निदेशक डाॅ. आरती शर्मा ने कहा कि नए परिसर में एनआईसीयू, प्रसुति एवं बाल चिकित्सा, पैथोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, रेडियोलॉजी, यूरोलॉजी, लैप्रोस्कोपी कैंसर सर्जरी आदि चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी। आईवीएफ सहित अन्य इलाज के लिए मरीजों को अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। संवाद