फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Treatment going on in hospitals without covid examination

5 हॉस्पिटलों को दिए स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस

Sat, 25 Jul 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Treatment going on in hospitals without covid examination
एसीएमओ ने पांच अस्पतालों को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन

मेरठ।
अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि कोविड जांच के बिना ही अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है। कई मरीजों के ऑपरेशन तक किए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि आईएमए मेरठ के सचिव डॉ. अनिल नोसरान ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम से रिपोर्ट मांगी गई। सामने आया कि हापुड़ रोड स्थित अपेक्स हॉस्पिटल, हापुड़ अड्डा पर आयशा नर्सिंग होम, अजंता कॉलोनी के सहारा हॉस्पिटल, जागृति विहार का समर हॉस्पिटल और शुभकामना नर्सिंग होम में कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी नहीं बरती जा रही है। बिना कोविड जांच के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जो शासनादेश का उल्लंघन है। एक अस्पताल तो बिना लाइसेंस रिन्यूअल के चलता मिला। पांचों अस्पतालों को एसीएमओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ अस्पतालों का दोबारा निरीक्षण करेंगे। सुधार नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed