{"_id":"63504a641b1ae6170630e831","slug":"treating-milk-as-poisonous-medicine-brother-and-sister-s-health-deteriorated-meerut-news-mrt6103425189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध समझकर पी जहरीली दवा, भाई-बहन की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध समझकर पी जहरीली दवा, भाई-बहन की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर रहने वाले दो किशोर बहन भाई ने दूध समझकर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन दोनों हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया गया कि एक परिवार ने खटमल मारने की दवाई को पानी में घोलकर बोतल में रखा था। जो दूध जैसा प्रतीत हो रहा था। इसी दौरान परिवार की बेटी ने दूध समझ कर उसे एक गिलास में कर लिया और पीना शुरू कर दिया।
अजीब सा स्वाद लगने पर उसने अपने बड़े भाई से इस बारे में कहा तो उसने भी एक घूंट पी लिया। इसके बाद दोनों को उल्टियां शुरू हो गईं। यह देख कर अन्य परिजनों ने तुरंत उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है।