{"_id":"63170d1397930f660157b213","slug":"traumatic-accident-innocent-dies-after-falling-in-septic-tank-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक मेें गिरकर मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौते भाई था चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक मेें गिरकर मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौते भाई था चिराग
Tue, 06 Sep 2022 02:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:34 PM IST
सार
मेरठ के टीपीनगर में पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया गया माता-पिता घर पर नहीं थे, इसी दौरान बच्चा पड़ोसी के घर खेलने चला गया था।
विज्ञापन
चिराग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में ट्रासंपोर्ट नगर के रविदास विहार में सोमवार को सतबीर के बेटे चिराग (3) की खेलते समय पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के अंदर सेप्टिक टैंक में डूबकर मौत हो गई। चिराग तीन बहनों का इकलौता भाई था। बहन ने भाई को गिरते देखा तो शोर मचाया। लोगों ने तो चिराग को टैंक से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। टीपीनगर थाना पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार करते हुए मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
रविदास विहार में सतबीर, अरविंद के मकान में किराये पर रहते हैं। सतबीर मजदूरी के सिलसिले में देहरादून में हैं। घर में उनकी पत्नी राजकुमारी, बेटी पिंकी (10), शगुन (8), छवि (5) और बेटा चिराग (3) ही था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह राजकुमारी भी मजदूरी पर चलीं गईं। मां के जाने के बाद बड़ी बेटी पिंकी घर के काम में लग गई। शगुन, छवि व चिराग घर से बाहर खेलने लगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: शहर में बड़ी वारदात कर सकते हैं बदन सिंह बद्दो के गुर्गे, दहशत में व्यापारी, अफसरों को दे रहे इनपुट
विज्ञापन
तीनों बहन-भाई खेलते हुए घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर जोगिंद्र के निर्माणाधीन मकान में पहुंच गए। अंदर शौचालय का टैंक खुला पड़ा था और इसमें पानी भरा था। खेलते-खेलते चिराग अचानक टैंक में गिर गया।
शोर-शराबा सुन लोगों ने चिराग को बाहर निकाला और उसे तीन अस्पतालों में ले गए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद टीपीनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।