फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transporters son murdered by elder brother in Meerut, police arrested the accused

विक्की शर्मा हत्याकांड: भाई निकला कातिल, पूछताछ में बताई मर्डर की ये वजह, खुलासे से हैरान रह गया हर कोई

Tue, 05 Dec 2023 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 03:56 PM IST
सार

मेरठ के सुपरटेक ग्रीन विलेज में ट्रांसपोर्टर के बेटे की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। विक्की शर्मा ई-502 फ्लैट में शाम छह बजे बड़े भाई को सोफे पर मृत मिला। पुलिस ने मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Transporters son murdered by elder brother in Meerut, police arrested the accused
मृतक विक्की का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुपरटेक ग्रीन विलेज के ई-502 फ्लैट में रविवार को हुई ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा (28) की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विक्की की हत्या उसके बड़े भाई रिंकू ने की थी। पांच लाख रुपये और घर के विवाद में विक्की को चार गोलियां मारी थीं। पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

 

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोपहर को छोले कुल्चे खिलाने के बाद रिंकू ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। आरोपी ने तमंचे से चार गोली मारी थी। यह तमंचा बरामद हो गया है। आरोपी ने कुबूल किया कि पांच लाख रुपये और घरेलू विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया है। विक्की का चरित्र भी ठीक नहीं था। वह परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। हत्या करने के बाद रिंकू पिता के ऑफिस चला गया था। शाम को उसने वापस आकर भाई की हत्या की खबर पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Transporters son murdered by elder brother in Meerut, police arrested the accused
आरोपी भाई - फोटो : Amar Ujala

गेट पर आने-जाने वालों का खंगाला रिकॉर्ड
दोपहर में विक्की ने पिता सुनील शर्मा और भाई रिंकू को छोले खिलाने के लिए घर बुलाया था। खाना खाने के बाद पिता सुनील शर्मा ऑफिस चले गए। इसके बाद रिंकू ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शाम छह बजे तक ग्रीन विलेज में बाहर से आने वालों का रिकॉर्ड खंगाला है। सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस का भाई पर ही शक गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर रिंकू ने सब बता दिया।

विज्ञापन

यह है मामला
सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी सुनील शर्मा का टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट और बॉडी मेकिंग का कारोबार है। बड़ा बेटा रिंकू भी उनके साथ काम देखता है। रिंकू की पत्नी वैष्णवी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई है। रविवार को विक्की घर पर अकेला था। शाम को छह बजे के करीब भाई रिंकू घर पहुंचा तो विक्की सोफे पर मृत अवस्था में मिला था। पुलिस अब तक मान रही थी कि किसी धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया तो सिर से तीन और पेट से एक बुलेट बरामद हुई है। चार गोलियां मारे जाने से स्पष्ट है कि पूरी तैयारी के साथ हत्या की गई। कातिल एक था या उससे ज्यादा, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

भाई ने ही भाई की हत्या की है। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने बताया है कि मृतक घर की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। इसके लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed