{"_id":"6aa17b11055dbc68420a2526","slug":"transporters-informed-about-the-transition-plan-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1297571-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रांसपोर्टरों को दी परिवर्तन योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रांसपोर्टरों को दी परिवर्तन योजना की जानकारी
Wed, 09 Sep 2026 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक में इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देने का किया प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ट्रांसपोर्टरों की बैठक में डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हरि शंकर सिंह और एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने सरकार की परिवर्तन योजना की जानकारी दी। एक वाहन कंपनी के सेल्स मैनेजर अरुण नागर ने बताया कि एक साल के भीतर ऐसे ट्रक बाजार में आएंगे जो सामने अचानक वाहन या व्यक्ति आने पर स्वत इमरजेंसी ब्रेक लगा सकेंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देने और चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने पर काम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना में टैक्स व ब्याज में छूट, चेसिस कीमत में 8 प्रतिशत की छूट, रजिस्ट्रेशन फीस माफी, 10 साल के रोड टैक्स में छूट और फ्यूल वाउचर जैसी सुविधाएं हैं। बैठक में शहर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने योजना का स्वागत किया। बैठक में पंकज अनेजा, समीर कोहली, नरेंद्र सिंह, प्रदीप अरोड़ा, परमजीत सिंह, यश ओबराय आदि लोग रहे।