फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   transporter ne maangi delhi road

ट्रांसपोर्टरों ने मांगी दिल्ली रोड पर पांच घंटे की परमिशन  

Tue, 09 Jan 2018 11:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Jan 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
transporter ne maangi delhi road
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ट्रांसपोर्टर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसएसपी से मिला। उन्होंने दिल्ली रोड पर भारी वाहनों के लिए पांच घंटे की परमिशन मांगी। एसएसपी ने कहा कि लोगों को जाम से काफी राहत मिली है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक से बात की जाएगी।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे ट्रांसपोर्टरों ने एसएसपी से कहा कि दिल्ली रोड पर भारी वाहन के प्रतिबंध से हमारा कारोबार ठप हो गया है। दिन मेें पांच घंटे का समय मिल जाए तो ट्रांसपोर्टरों को थोड़ी राहत मिल जाएगी। एसएसपी मंजिल सैनी ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को मीटिंग भी है। 
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक से भी हुआ सामना 
एसएसपी से मिलकर बाहर आते ट्रांसपोर्टरों का सामना एसएसपी ऑफिस में ही एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई से हो गया। ट्रांसपोर्टरों ने नाराजगी जताते हुए दिल्ली रोड पर थोड़ी नरमी बरतने की अपील की। नवीन गुप्ता ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की सहूलियत को देखते हुए पुलिस को प्लान बनाना चाहिए। जिस पर एसपी ट्रैफिक जल्द प्लान बनाने की बात कहकर वहां से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed