{"_id":"6989db3897cd52a74b0c3c96","slug":"translam-cricket-academy-won-the-match-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111582-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी ने मैच जीता
विज्ञापन
ट्रांसलम क्रिकेटअकादमी में खेला गया क्रिकेट मैच खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाडी। (स्त्रोत संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी में रविवार को खेले गए क्रिकेट मैच में ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी और हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की टीम के मुकाबला हुआ। क्रिकेट कोच सनी विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल को 177 रन का लक्ष्य दिया। ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी की ओर से सारांश यादव ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। देवांश मोतला ने 26 रन की शानदार पारी खेली। आदर्श नागर, हर्षवर्धन और अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी ने हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल को 178 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की पूरी टीम मात्र 16.3 ओवर में 85 रनों पर ही ढेर हो गई।
हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की तरफ से वैभव ने 27 व सार्थक ने 23 रनों का योगदान दिया लेकिन ये योगदान टीम को जीत नहीं दिला सका। ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी के अनमोल खुटैल ने अच्छी बॉलिंग करते हुए हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। हर्षवर्धन और देव मोरल ने 1-1 विकेट लिया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत पर बधाई दी।