{"_id":"687023943fef3b156c0b5fa6","slug":"transformers-stolen-from-tubewells-of-nine-farmers-in-two-days-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109384-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में नौ किसानों की ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में नौ किसानों की ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर चोरी
विज्ञापन
मवाना। गांव मटौरा में बीते दो दिन में चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों पर लगे नौ ट्रांसफार्मरों को चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मटौरा के किसानों ने बताया कि 8 जुलाई की रात चोरों ने गांव निवासी किसान अमरपाल, लीलू, कंवरपाल और कुसुम के खेतों में लगी ट्यूबवेलों पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को चोरी कर लिया। इसके संबंध में पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
वहीं, पुलिस द्वारा चार ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को गंभीरता से न लेने का नतीजा यह हुआ कि चोरों के हौंसले बुलंद हो गए। चोरों ने बुधवार रात चोरों ने किसान रकम पाल, राजपाल यादव, शोभाराम, प्रताप यादव व ऋषिपाल शर्मा की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए पांच ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। इस संबंध में कुसुम ने थाने में तहरीर दी है। चोरी की घटना से किसानों में पुलिस के प्रति रोष है।