फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transformers left exposed in streets and neighborhoods are inviting accidents.

Meerut News: गली-मोहल्लों में खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को न्योता

Tue, 07 Jul 2026 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Transformers left exposed in streets and neighborhoods are inviting accidents.
मखदूमपुर स्टैंड पर बिना किसी जाल के खुले रखे बिजली के ट्रांसफार्मर। (मवाना)
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। विद्युत निगम की कार्यप्रणाली में दोहरा रवैया साफ देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां हादसों को रोकने के लिए निगम ने नगर के मुख्य मार्गों पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को लोहे की जाली (फैंसिंग) से कवर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर गली-मोहल्लों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अंदरूनी इलाकों में आज भी कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में जमीन के नजदीक रखे हुए हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
निगम का पूरा ध्यान केवल मुख्य सड़कों और चौराहों पर ही रहता है ताकि कागजी दावों और दिखावे में कमी न दिखे। मवाना के मुख्य मार्गों पर तो ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत लोहे के जाल लगा दिए गए हैं, जिससे राहगीर और मवेशी सुरक्षित रहें लेकिन मुख्य मार्ग से हटकर मोहल्लों की गलियों में अंदर जाएं तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है।
विज्ञापन

मोहल्लों की घनी आबादी वाले कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा कवच के खुले रखे हैं। कई जगह तो ये जमीन से महज एक-दो फीट की ऊंचाई पर हैं, जहां से लगातार हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं। गलियों में छोटे बच्चे खेलते रहते हैं और लावारिस पशुओं का भी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जरा सी चूक या असावधानी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। मखदूमपुर बस स्टैंड पर तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, जिनको लोहे के जाल से कवर नहीं किया है। ऐसी ही स्थिति मोहल्ला तिहाई, मीवा मार्ग की है। कई अन्य स्थानों पर भी बिना कवर किए ट्रांसफार्मरों को रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता का कहना है कि मुख्य मार्ग, चौराहों व क्रॉसिंग आदि के आसपास रखे ट्रांसफार्मरों को ही कवर किया जाता है। बिना कवर किए रखे अन्य ट्रांसफार्मर को भी दिखवा लिया जाएगा।

मखदूमपुर स्टैंड पर बिना किसी जाल के खुले रखे बिजली के ट्रांसफार्मर। (मवाना)

मखदूमपुर स्टैंड पर बिना किसी जाल के खुले रखे बिजली के ट्रांसफार्मर। (मवाना)

मखदूमपुर स्टैंड पर बिना किसी जाल के खुले रखे बिजली के ट्रांसफार्मर। (मवाना)

मखदूमपुर स्टैंड पर बिना किसी जाल के खुले रखे बिजली के ट्रांसफार्मर। (मवाना)

मखदूमपुर स्टैंड पर बिना किसी जाल के खुले रखे बिजली के ट्रांसफार्मर। (मवाना)

मखदूमपुर स्टैंड पर बिना किसी जाल के खुले रखे बिजली के ट्रांसफार्मर। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed