फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transaction of 2.51 crore rupees by misusing PAN card of constable

सिपाही के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर 2.51 करोड़ का लेनदेन

Mon, 12 May 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Transaction of 2.51 crore rupees by misusing PAN card of constable
मेरठ। पुलिस महकमे में तैनात सिपाही के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने 2.51 करोड़ रुपये का लेनदेन कर दिया। आयकर विभाग से नोटिस आने पर सिपाही को इसका पता चला। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने आरए इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के साथ 2.51 करोड़ से अधिक रुपये का लेनदेन किया। आयकर विभाग से नोटिस आए तो उन्हें इस लेनदेन की जानकारी हुई। जबकि उनका किसी भी फर्म से कोई संबंध नहीं है। किसी ने धोखाधड़ी से उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया है। पूर्व में उन्होंने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत की थी। विवेचक ने जांच रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में प्रेषित कर दी थी। अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


पैन कार्ड की सुरक्षा के प्रति न बरतें लापरवाही
कई लोग अपने पैन नंबर की सुरक्षा के प्रति लापरवाह होते हैं, जिससे इसका दुरुपयोग हो सकता है। कुछ लोग जानबूझकर दूसरे लोगों के पैन कार्ड नंबरों का उपयोग करके वित्तीय अपराध करते हैं। जबकि कुछ लोग मृत लोगों के पैन कार्ड नंबरों का भी उपयोग करते हैं, जिससे उनकी संपत्ति का दुरुपयोग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी
अपने पैन कार्ड नंबर को किसी के साथ साझा न करें, खासकर यदि आपको उसकी आवश्यकता नहीं है।
यदि आप किसी के साथ पैन नंबर साझा करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे इसका उपयोग करने के लिए अधिकृत हैं।
यदि आपको लगता है कि आपके पैन नंबर का दुरुपयोग हो रहा है, तो आप आयकर विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनके पैन नंबर को रद्द कराने के लिए आयकर विभाग से संपर्क करें।



पैन कार्ड के दुरुपयोग के उदाहरण
कोई आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लोन ले सकता है। फिर लोन चुकाने की जिम्मेदारी आप पर आ जाएगी।
कोई अपराधी आपके पैन कार्ड से बैंक खाता खोल सकता है और इसका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए कर सकता है।
यदि आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल घोटाले के लिए किया जाता है, इसलिए आप ही रडार पर आएंगे।
आपको अपना पैन अपडेट करने के लिए लिंक मिलता है तो उस पर क्लिक न करें।


ऐसे जांचें कि आपके पैन कार्ड का दुरुपयोग हुआ है या नहीं
अपना क्रेडिट स्कोर जांचने के लिए क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं।
अपना क्रेडिट स्कोर जांचने के लिए विकल्प खोजें।
अपनी वित्तीय जानकारी सहित अपना डेटा दर्ज करें।
अपने फोन पर भेजे गए ओटीपी को सत्यापित करें।
आपका क्रेडिट स्कोर स्क्रीन पर आ जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि पैन का दुरुपयोग हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed