फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training of enumerators completed in Khiwai, census to begin from May 22

Meerut News: खिवाई में प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न, 22 मई से शुरू होगी जनगणना

Sat, 25 Apr 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Training of enumerators completed in Khiwai, census to begin from May 22
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कस्बा खिवाई स्थित नगर पंचायत कार्यालय में प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होगा, जिसमें मकानों की गणना की जाएगी। इस चरण में प्रत्येक घर का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रगणक शहजाद आलम और अमरपाल ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी प्रगणक पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 7 मई से 21 मई के बीच नागरिकों को मोबाइल एप के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश प्रगणकों को दिए गए ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह, मोमीन चौहान, मुजीब चौहान समेत अन्य कर्मचारी, शिक्षक और प्रगणक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी को पारदर्शिता के साथ कार्य करने और जनगणना को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed