फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training given to the first batch in Digital Literacy and AI

Meerut News: डिजिटल लिटरेसी और एआई के पहले बैच को दिया प्रशिक्षण

Wed, 24 Sep 2025 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Training given to the first batch in Digital Literacy and AI
डायट में डिजिटल लिटरेसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पहले बैच का प्रशिक्षण देते हुए। (स्त्रोत ड
मवाना। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय डिजिटल लिटरेसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पहले बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें जिले के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बुनियादी सिद्धांतों से परिचित कराना था, ताकि वह इन्हें अपनी शिक्षण पद्धतियों में प्रभावी ढंग से शामिल कर सकें। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी गौरव त्यागी रहे। मास्टर ट्रेनर की भूमिका डायट के प्रवक्ता डाॅ. अमित सिंह, विनीता सिवास, शिप्रा विश्नोई और डाॅ. प्रेमा आर्य ने निभाई। उन्होंने शिक्षकों को कंप्यूटर के मूलभूत भाग व ऑपरेटिंग सिस्टम, फाइल मैनेजमेंट एंड बेसिक सॉफ्टवेयर, एमएस वर्ड के मूलभूत उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा डिजिटल साक्षरता जैसे एआई उपकरणों के उपयोग यथा चैटजीपीटी, जैमिनी, परप्लेक्सिटी आदि के अतिरिक्त एमएस पावर प्वाइंट का परिचय, एमएस एक्सेल का परिचय, इंटरनेट और ब्राउजिंग के बारे में जानकारी दी। शिक्षा में डिजिटल टूल्स का उपयोग, ई-मेल और ऑनलाइन कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी बेसिक्स के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज ने प्रमाणपत्रों का वितरण करते हुए प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और शिक्षा में प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed