{"_id":"60887d028ebc3e8d5708ea3f","slug":"training-for-counting-on-30-april-meerut-news-mrt536269028","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को मतगणना के लिए प्रशिक्षण, एजेंट और प्रत्याशी को दिखानी होगी कोरोना रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 को मतगणना के लिए प्रशिक्षण, एजेंट और प्रत्याशी को दिखानी होगी कोरोना रिपोर्ट
विज्ञापन
30 अप्रैल को मतगणना के लिए प्रशिक्षण
मेरठ। पंचायत चुनाव के बाद मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। दो मई को 12 केंद्रो पर ब्लॉकवार होने वाली मतगणना होगी। इसके लिए 30 अप्रैल को एसडी सदर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 460 पार्टी बनाई गईं हैं। मतगणना में 1800 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि 24 घंटे में मतगणना को पूरा कर लिया जाएगा।
मतगणना दो पालियों में होगी। एक पाली में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और दूसरी में रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक मतगणना होगी। हर पाली में 184 पर्यवेक्षक, 552 मतगणना सहायक, 46 आरक्षित पर्यवेक्षक और 138 आरक्षित मतगणना सहायक को लगाया गया है। बुधवार तक मतगणना कराने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को ड्यूटी का आवंटन कर दिया जाएगा।
---
कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य हुई तो बढ़ेगी मुश्किल
इस बार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रत्याशी और एजेंट को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो जिले में नौ हजार प्रत्याशियों के एजेंट और प्रत्याशियों को कोरोना टेस्ट कराना होगा। अब मतगणना में चार दिन का समय बचा है। ऐसे में रिपोर्ट आना भी मुश्किल है। इससे प्रशासन के सामने ओर अधिक संकट खड़ा होगा।
विज्ञापन
---
प्रत्याशी और एजेंट को कोरोना रिपोर्ट कराने जैसा आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, अगर ऐसा है तो उसे नियमानुसार कराया जाएगा। - आलोक सिन्हा, जिला पंचायती राज अधिकारी