फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   trained teachers

Meerut News: शिक्षकों को प्रशिक्षित किया

Mon, 09 Feb 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
trained teachers
डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभागी। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) द्वारा 5 से 9 फरवरी 2026 तक जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित विभिन्न शैक्षणिक सत्रों, समूह चर्चाओं, गतिविधि-आधारित शिक्षण, अध्ययन प्रकरणों तथा अनुभव साझा करने के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में मूल्यपरक शिक्षा को व्यवहार में उतारने के व्यावहारिक उपायों से परिचित कराया गया। समापन पर प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी प्रियंका, डॉ. मंजीत कौर खनूजा, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. प्रेमा आर्य, डॉ. अमित सिंह एवं श्री गौरव त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed