{"_id":"6000a9988ebc3e2e2f194bbb","slug":"train-was-to-go-to-ambala-tickets-were-given-to-amritsar-city-news-mrt520567012","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला तक जानी थी ट्रेन, टिकट अमृतसर तक के दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला तक जानी थी ट्रेन, टिकट अमृतसर तक के दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला तक जानी थी ट्रेन, टिकट अमृतसर तक के दिए
मेरठ। किसान आंदोलन के चलते रेल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें ट्रेनों के अमृतसर तक जाने के कारण और रेलवे द्वारा गलत सूचना देने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात यात्रियों ने ट्रेन के अमृतसर न जाने की जानकारी मिलते ही हंगामा कर दिया। हालांकि रेलवे द्वारा यात्रियों के टिकट अमृतसर स्टेशन तक के लिए आरक्षित थे।
सिटी स्टेशन पर रात 9.40 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर पहुंची कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्री सवार होना शुरू हो गए। उनके ट्रेन में बैठते ही टीटीई ने टिकट चेक करना शुरू किया तो यात्री अमृतसर जाने के लिए सवार हुए। इस पर टीटीई ने ट्रेन अमृतसर तक नहीं जाने की जानकारी दी। इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन से कुछ यात्री उतर गए। जिससे उन्हें रात में अंबाला पहुंचकर दिक्कत न हो। वहीं, यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से ऐसा कोई मेसेज यात्रियों को प्राप्त नहीं हुआ। हालांकि रेलवे ने 13 जनवरी को ही कोरबा-अमृतसर के अंबाला तक जाने का मेसेज फ्लैश किया हुआ है।