{"_id":"6109aa1c8ebc3e88cd674e31","slug":"traffic-system-did-not-come-on-the-track-on-delhi-road-even-after-five-days-meerut-news-mrt5503454102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर पांच दिन बाद भी पटरी पर नहीं आई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर पांच दिन बाद भी पटरी पर नहीं आई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर मंगलवार को भी दिनभर जाम लगा रहा। दिल्ली रोड के जाम का असर शहर की अन्य सड़कों और मुख्य चौराहों पर भी पड़ रहा है। रूट डायवर्जन की व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
डायवर्जन व्यवस्था लागू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बेपटरी है। दिल्ली की ओर से शहर के भीतर आने वाले रास्ते पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद यात्री बसों समेत भारी वाहन दिल्ली रोड पर प्रवेश कर जा रहे हैं। रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों को भी ट्रैफिक पुलिस रोक नहीं पा रही है। जैसे ही दिल्ली रोड पर जाम लगता है, शहर के अंदर भी वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो जाता है। मंगलवार को घंटाघर, छतरी वाला पीर, बुढ़ाना गेट, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा समेत कई जगहों पर दोपहर के बाद जाम लगा। लोगों को खुद ही व्यवस्था बनानी पड़ी।
ट्रकों से ट्रांसपोर्टनगर में लग रहा जाम
ट्रांसपोर्ट नगर जाने के लिए दिल्ली रोड पर ट्रकों का आना जारी है। माल लादने और उतारने के लिए ट्रकों को टीपीनगर में घूमना पड़ता है। ऐसे में वहां जाम के हालात बन रहे हैं। दो से तीन मिनट भी अगर रास्ता बाधित हुआ तो पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिसका प्रभाव निकासी गेट पर जाम के रूप में पड़ता है। जाम से अब क्षेत्रीय व्यापारी भी परेशान होने लगे हैं। उनका कहना है कि रूट डायवर्जन के बाद से उनका धंधा चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
बागपत रोड पर तोड़ा गया डिवाइडर
मंगलवार को टीपीनगर गेट के सामने बागपत रोड पर बने डिवाइडर को तोड़ दिया गया। विभागीय अफसरों का कहना है कि डिवाइडर टूटने के बाद रास्ता चौड़ा हो गया है, जिससे वाहनों को निकलने में आसानी होगी।
------------------
दिल्ली रोड पर जाम की लगातार शिकायत आ रही है। रूट डायवर्जन की व्यवस्था को और भी बेहतर कराया जाएगा। कहां से सुधार हो सकता है, इसे देखा जाएगा। एसपी ट्रैफिक से कहा गया है कि किसी भी सूरत में जाम नहीं लगना चाहिए।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी