{"_id":"5fbdee508ebc3e9bb54314e4","slug":"traffic-news-meerut-today-due-to-marriages-there-will-be-traffic-everywhere","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में आज संभलकर निकलें, शादियों के कारण हर तरफ रहेगा जाम, सड़कों पर रहेगा वाहनों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में आज संभलकर निकलें, शादियों के कारण हर तरफ रहेगा जाम, सड़कों पर रहेगा वाहनों का दबाव
Wed, 25 Nov 2020 11:10 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:10 AM IST
सार
- विवाह मंडपों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं, सड़कों पर ज्यादा रहेगा वाहनों का दबाव
- ट्रैफिक पुलिस के 5 इंस्पेक्टर, 2 टीएसआई, 40 हेड कांस्टेबल और
- 101 सिपाहियों की ड्यूटी दिन व रात के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
jam in meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज मेरठ शहर में और हाईवे पर संभलकर निकलें। देवउठनी एकादशी के साथ आज से शादी सीजन शुरू हो रहा है। शहर के कई इलाकों में जहां निर्माण कार्यों के चलते रोजाना जाम लग रहा है, वहीं, मंडपों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। शादियों के चलते वाहनों का ज्यादा दबाव रहने से जाम लगेगा। हालांकि एसपी ट्रैफिक का कहना है कि यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की अतिरिक्त स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के अंदर, हाईवे पर परतापुर तिराहा, मोदीपुरम, दिल्ली रोड पर निर्माण कार्यों के चलते यातायात व्यवस्था पहले से ही बाधित हो रही है। ऐसे में बुधवार को साये के चलते वाहनों का दबाव अधिक रहेगा।
देवउठनी एकादशी पर साया अधिक रहता है। ऐसे में करीब डेढ़ गुना ज्यादा वाहनों का आवागमन होगा। यातायात व्यवस्था के लिए मवाना रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड और दिल्ली-मेरठ हाईवे व दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी का फोकस अधिक किया गया है। सड़क पर अवैध तरीके से कहीं भी किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं होने दिया जाएगा। विवाह मंडपों के बाहर यह निर्देश दिए गए हैं कि बिना पार्किंग के वाहन पार्क न करें। सड़क पर कहीं भी बरात या चढ़त की भी कोई अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
जाम वाले 16 स्थान चिह्नित
मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी तिराहा, शारदा रोड, मंडी गेट, शॉप्रिक्स चौराहा, रिठानी, भूड़बराल, परतापुर,कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे, मोदीपुरम, पल्हैड़ा कट, गंगानगर से रजपुरा पुलिस चौकी तक, गढ़ रोड पर सम्राट पैलेस के पास, हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक, बिजली बंबा पुलिस चौकी, जुर्रानपुर फाटक मुख्य स्थान हैं। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी शहर में अब सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक कर दी है। दो टीआई को अलग से जिम्मेदारी दी है।

पार्किंग में खड़े करें वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने विवाह मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों, मंडपों के संचालकों एवं मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि शादी समारोह तथा अन्य कार्यक्रम में पार्किंग में ही वाहन पार्क कराएं। सड़क पर वाहनों को पार्क न होने दें। जहां यातायात व्यवस्था बाधित होगी वहां कार्रवाई की जाएगी।
टोल से लेकर पल्लवपुरम तक बुरी स्थिति
मोदीपुरम टोल प्लाजा से पल्लवपुरम तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। पल्लवपुरम फेज-1 में ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाहन चालकों को दोनों ओर से सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। सर्विस रोड पर भी सामान पड़ा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को भी टोल प्लाजा से पल्लवपुरम फेज-1 तक जाम लगा रहा। चौहान मार्केट के पास एक ट्रक और गाड़ी के बीच टक्कर लगने से विवाद के बाद जाम और बढ़ गया।
आधी रात तक जाम रहा हाईवे
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मंगलवार शाम से आधी रात तक भीषण जाम लगा रहा। रात 2:00 बजे तक भूड़बराल से मोहिउद्दीनपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाइक निकलने की भी जगह नहीं थी।