फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   traffic lights report to submit on 17 chauk

चौराहों ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 05 Sep 2021 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
traffic lights report to submit on 17 chauk
17 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन

मेरठ। महानगर के 17 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें दुरुस्त नहीं मिलीं तो नगर निगम ठेेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके लिए निगम ने एसपी ट्रैफिक से रिपोर्ट मांगी है। निगम ने शहर के 17 चौराहे एक कंपनी को बीओटी पर दिए हैं। निगम और कंपनी के बीच हुए अनुबंध के तहत कंपनी को चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटें दुरुस्त रखनी हैं। इसकी एवज में चौराहे की एक सीमा में होर्डिंग लगाकर अपनी आय करनी है। कंपनी को ट्रैफिक लाइटों की धुलाई और रंगाई-पुताई भी करनी है।
दिल्ली रोड पर रेपिड का कार्य चल रहा है। इसके चलते यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही है। इसमें सुधार के लिए ही निगम ने यह ट्रैफिक लाइटों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। होर्डिंग प्रभारी नरसिंह राणा का कहना है कि अगर कंपनी अनुबंध के तहत कार्य नहीं करती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
इन चौराहों पर हैं ट्रैफिक लाइटें
- तेजगढ़ी, गांधी आश्रम, हापुड़ अड्डा, आबकारी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल, रेलवे रोड चौराहा, बागपत अड्डा चौराहा, संजय वन चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, जेल चुंगी चौराहा, भुमिया पुल चौराहा, लिसाड़ी रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, मेट्रो प्लाजा चौराहा और माधवपुरम चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अवैध होर्डिंग लगाने वालों को जुर्माने के नोटिस जारी
मेरठ। नगर निगम ने अवैध होर्डिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है। ऐसे लोगों से होर्डिंग किराया और जुर्माने जमा करने के नोटिस जारी किए गए हैं। निगम के प्रवर्तन दल ने पिछले माह 28 अगस्त को कमिश्नरी आवास चौराहा के आसपास अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया था। कई जगह अवैध होर्डिंग मिलने पर कार्रवाई की गई थी। कुछ लोगों ने टीम से अभद्रता की। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धमकी दी। ऐसी सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गई है। वहीं, बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वाली सात कंपनियों पर दो लाख पांच हजार रुपये होर्डिंग किराया और 35000 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed