{"_id":"69480948968e7f64e202da29","slug":"traffic-jam-due-to-culvert-construction-and-encroachment-meerut-news-c-73-1-smrt1029-105826-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिया निर्माण और अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिया निर्माण और अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे के हापुड़ मेरठ रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड पर करीब 10 दिन से पुलिया का निर्माण होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। कस्बा से मेरठ व हापुड़ तक चल रहे अवैध थ्री व्हीलर भी जाम का बड़ा कारण बने हैं।
कस्बा खरखौदा में जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिए पीडब्ल्यूडी सैकड़ों वर्ष पुरानी पुलिया का नए सिरे से निर्माण करा रहा है। जिससे बस स्टैंड पर व उलधन रोड पर दो पुलिया निर्माण अधीन हैं। मेन रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के कारण कस्बा में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। एक-दो दिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस व्यवस्था रही, लेकिन अब व्यवस्था नहीं देखी जा रही। जिस कारण कस्बा में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर जाम लगने का दूसरा बड़ा कारण अवैध रूप से संचालित थ्री व्हीलर और सड़क से सटाकर रेहडी पर फल व सब्जी बेचने वाले भी हैं।