{"_id":"5db89bbb8ebc3e016a1839a1","slug":"traffic-inspectors-will-wear-uniform-like-soldiers-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को पहननी होगी सिपाही जैसी वर्दी, नया नियम दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को पहननी होगी सिपाही जैसी वर्दी, नया नियम दिसंबर से
Wed, 30 Oct 2019 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों को अब सिपाही जैसी वर्दी पहननी होगी। वहीं सिपाही की वर्दी में भी बदलाव किया गया है। एक दिसंबर से यह नया नियम लागू होगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की बेल्ट अब काले रंग की होगी, जबकि पहले सफेद थी। अब सिपाही से लेकर टीआई तक काले रंग की बेल्ट बांधेंगे। अब जूते भी काले रंग के चमड़े के होंगे। पहले टीएसआई और टीआई के जूते लाल रंग के होते थे। सभी की कैप नीले रंग की होगी।
विज्ञापन
पहले टीएसआई और टीआई खाकी रंग की कैप पहनते थे। अब सीटी की डोर भी नीले रंग की होगी। सिपाही से लेकर टीआई तक को नीली रंग की पैंट और सफेद शर्ट रंग की पहननी होगी।
विज्ञापन
अभी तक सिपाही सफेद शर्ट व नीली पैंट पहननते थे, जबकि टीएसआई खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहननते थे। टीआई थानेदारों की तरह खाकी वर्दी पहननते थे। नेम प्लेट नीले रंग की होगी और उसमें सफेद रंग की कढ़ाई से नाम लिखा हुआ होगा। सर्दियों के लिए जर्सी नीले रंग की होगी।