फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders will not let even a single shop of Central Market be demolished

सेंट्रल मार्केट की एक भी दुकान नहीं टूटने देंगे व्यापारी

Sat, 24 May 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders will not let even a single shop of Central Market be demolished
सेंट्रल मार्केट बचाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ के साथ शास्त्रीनगर और जागृति विहार के सभी व्यापार संघ एकजुट हैं। इन बाजारों में भी एक के बाद एक आवास विकास के द्वारा तीन नोटिस दिए जा चुके हैं। निर्माण संख्या 666/1 में 22 दुकानें के साथ अन्य के ध्वस्तीकरण के लिए आवास विकास के द्वारा 1 करोड़ 66 लाख का टेंडर निकाला गया है। इसके बाद व्यापारी सीएम से मिले। अब बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, व्यापारिक एसोसिएशन पदाधिकारियों की जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी हित में कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा। इस सबके बीच व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों में विश्वास दिखाते हुए एक बार फिर सीएम से मिलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधियों ने दिया है आश्वासन
- जन प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि सेंट्रल मार्केट की किसी भी दुकान को नहीं तोड़ा जाएगा। भूमि को रेगुलराइज कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारियों के पक्ष में ही निर्णय आएगा। - विजय गांधी, अध्यक्ष, शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ।
विज्ञापन

- दो आर्किटेक्ट कांप्लेक्स को बचाने का निकालेंगे रास्ता
- अब दो आर्किटेक्ट कांप्लेक्स को बचाने और आवास विकास के नियमों को पूरा करने के लिए बीच का रास्ता निकालेंगे। इसके लिए सात दिन का समय दिया गया है। उम्मीद है कि जून में 9 मीटर और 18 मीटर सड़क पर कॉमर्शियल निर्माण की अनुमति मिल जाएगी। इससे भी व्यापारियों को लाभ होगा। - सतीश गर्ग, संरक्षक, व्यापार बचाओ संघ समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बैंक से कर्ज लेकर खरीदी हैं दुकानें
- सेंट्रल मार्केट और जागृति विहार के सैकड़ों व्यापारियों ने बैंक से कर्ज लेकर दुकानें खरीदी हैं। दुकान छिनने पर वह सड़क पर आ जाएंगे और बैंक का कर्ज भी नहीं चुका पाएंगे। - शील निदान वशिष्ठ, अध्यक्ष, नई सड़क व्यापार संघ।
- सुप्रीम कोर्ट से मिले राहत
- प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधि किसी तरह व्यापारियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत दिलवाएं। इस संबंध में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल सहित सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। - जितेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष, मैन सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन।
- कई बिल्डिंग पर कार्यवाही की तैयारी
- आवास विकास सेंट्रल मार्केट की काफी संख्या में कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। सैकड़ों व्यापारियों का रोजी रोटी का साधन छिन जाएगा। इस संबंध में सरकार से व्यापार और व्यापारी हित में कार्य करने का निवेदन किया है। - मनोज, अध्यक्ष, तिरंगा व्यापार संघ।
- व्यापारी नेता भी कर रहे प्रयास
- शास्त्रीनगर और जागृति विहार की किसी भी दुकान को टूटने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में संयुक्त व्यापार संघ दोनों गुट और जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। - प्रवीण शर्मा, अध्यक्ष, जागृति विहार सेक्टर दो व्यापार संघ।
- नियमों में बदलाव करना आवश्यक
- आवास विकास को सालों पुराने निर्माणों को लेकर अपने नियमों में बदलाव करना चाहिए। यह सैकड़ों परिवारों के लिए रोजी रोटी का प्रश्न है। पूरे शहर का व्यापारी 661/6 के 22 दुकानदारों के साथ खड़ा है। - अंकेश अग्रवाल, अध्यक्ष, शिव शक्ति मार्केट व्यापार संघ।

- करोड़ों का टैक्स देने के बाद भी व्यापारी खाली हाथ
- सालों से सेंट्रल मार्केट में कारोबार कर रहे व्यापारियों ने करोड़ों रुपये का टैक्स दिया। इसके बाद भी अब नोटिस देकर दुकानों को तोड़ने की बात कही गई है। नियमों में कुछ बदलाव जरूरी हैं। - नानक चंद शर्मा, महामंत्री, नई सड़क तिराहा व्यापार संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed