फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders took out a funeral procession of the municipality in protest against waterlogging.

Meerut News: जलभराव के विरोध में व्यापारियों ने निकाली नगर पालिका की शव यात्रा

Sat, 21 Feb 2026 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Traders took out a funeral procession of the municipality in protest against waterlogging.
सरधना। मोहल्ला गंज बाजार में जलभराव के विरोध में पालिका की शव यात्रा निकालते व्यापारी। संवाद
व्यापारियों ने लगाया जाम, पालिका प्रशासन का पुतला फूंका
विज्ञापन

गंज बाजार में जलभराव से जूझ रहे व्यापारियों का गुस्सा फूटा, आधा घंटा बाधित रहा कालंद मार्ग, सफाईकर्मियों को लौटाया
-किसान नेता भी पहुंचे, पालिका प्रशासन-चेयरपर्सन के खिलाफ नारेबाजी
-अधिकारी नहीं पहुंचे, चेयरपर्सन प्रतिनिधि के आश्वासन पर लौटे

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंज बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों का गुस्सा शनिवार को फूट गया। व्यापारियों ने जलभराव के बीच खड़े होकर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे करीब आधा घंटा कालंद रोड बाधित रहा। व्यापारियों ने नगर पालिका के पुतले की सांकेतिक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरपर्सन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सफाई करने आए कर्मचारियों को भी वापस भेज दिया।
व्यापारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण काम धंधा ठप है। ग्राहक दुकानों तक नहीं आ पा रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस बीच भारतीय किसान यूनियन आजाद के प्रवक्ता हनीफ राणा भी पहुंच गए। इसके बाद व्यापारियों ने हाथों में जंजीर बांधकर नगर पालिका प्रशासन और चेयरपर्सन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गंज बाजार में नगर पालिका का सांकेतिक पुतला फूंककर विरोध जताया। व्यापारियों का गुस्सा इतना बढ़ा कि सफाई करने आए कर्मचारियों को भी लौटना पड़ा। बाद में व्यापारी, किसान संगठन और सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन एसडीएम, ईओ व चेयरपर्सन की बुलाने की मांग पर अड़ गए, लेकिन एसडीएम मेरठ में प्रधानमंत्री कार्यक्रम में तैयारी के चलते सरधना में नहीं थे।
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला भी नहीं पहुंची। कुछ देर बाद चेयरपर्सन सबीला बेगम की तरफ से उनके पति निजाम अंसारी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। उन्होंने बताया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 80 लाख रुपये के प्रस्ताव की फाइल तैयार हो चुकी है। सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में ईओ और प्रधान लिपिक के बीच टकराव
सरधना। जलभराव के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के मसले पर नगर पालिका की ईओ दीपिका शुक्ला और प्रधान लिपिक विपिन कुमार आमने-सामने आ गए। ईओ दीपिका शुक्ला ने प्रधान लिपिक पर आरोप लगाया कि उनकी साठगांठ के कारण ही गंज बाजार में विरोध प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ऐसी स्थिति नहीं थी। इसलिए इस विरोध प्रदर्शन के पीछे उनकी भूमिका संदिग्ध लगती है। प्रधान लिपिक विपिन कुमार ने ईओ के आरोपों को खारिज कर दिया।कहा कि इसमें उनका कोई रोल नहीं है। दोनों अधिकारियों के बीच पालिका परिसर में ही काफी देर तक नोकझोंक चली। नगर पालिका के अन्य कर्मचारी इस टकराव को देखकर हैरान रह गए। यह विवाद कार्यालय में चर्चा का विषय बना रहा।

वर्जन

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए भेजा गया था, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें वापस भेज दिया। सड़क निर्माण के लिए 40 लाख रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सरधना। मोहल्ला गंज बाजार में जलभराव के विरोध में पालिका की शव यात्रा निकालते व्यापारी। संवाद

सरधना। मोहल्ला गंज बाजार में जलभराव के विरोध में पालिका की शव यात्रा निकालते व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed