फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders surrounded the team of Palika who went to catch polythene, shoved, snatched polythene

पॉलिथीन पकड़ने गई पालिका की टीम को व्यापारियों ने घेरा, धक्का-मुक्की की, पॉलिथीन छीनी

Sat, 18 Sep 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Traders surrounded the team of Palika who went to catch polythene, shoved, snatched polythene
पॉलिथीन पकड़ने गई पालिका की टीम को व्यापारियों ने घेरा, धक्का-मुक्की की, पॉलिथीन छीनी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका की टीम शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन को पकड़ने के लिए गुड़ मंडी में पहुंची। व्यापारी और उसके पुत्र पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका की टीम को घेर लिया तथा उनसे पकड़ी गई पॉलिथीन छीन ली। साथ ही कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पालिका कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने व्यापारी, उसके पुत्र व पांच अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि शासन के अनुपालन में प्रतिबंधित पॉलिथीन को पकड़ने, जुर्माना करने के लिए नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर नगर पालिका की टीम गुड़ मंडी में पीपल के पेड़ के पास व्यापारी की दुकान पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां टीम ने व्यापारी की दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन को पकड़ा। व्यापारी, उसके पुत्र तथा पांच अन्य ने दुकान से पकड़ी पॉलिथीन को छीन लिया तथा दुकान की तलाशी नहीं लेने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका लिपिक उमेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। नगर पालिका ईओ ने बताया कि पिता-पुत्र ने आसपास के व्यापारियों को एकत्र कर टीम को घेर लिया। स्थिति को देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही टीम सुरक्षित निकल सकी। आरोपियों ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान नहीं चलने दिया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर पालिका कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। व्यापारी, उसके पुत्र तथा पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। नगर पालिका ईओ ने बताया कि आला अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed