{"_id":"6a47e719e92bfbed7f0b613a","slug":"traders-stopped-garbage-trucks-and-created-a-ruckus-in-protest-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1235050-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारियों ने कूड़ा गाड़ियों को रोका, विरोध में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारियों ने कूड़ा गाड़ियों को रोका, विरोध में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परीक्षितगढ़ रोड पर तिरपाल बिना वाहन ले जाने पर आक्रोश जताया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परीक्षितगढ़ रोड पर शुक्रवार रात नगर निगम की बिना तिरपाल ढंकी कूड़ा गाड़ियों के गुजरने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। परीक्षितगढ़ रोड और जेल चुंगी व्यापार संघ से जुड़े व्यापारियों ने चार कूड़ा गाड़ियों को रास्ते में रोक दिया। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। व्यापारियों ने कहा कि खुले वाहनों से पशु अवशेष युक्त कूड़ा ले जाने से पूरे बाजार में दुर्गंध फैलती है और संक्रमण का खतरा बना रहता है। यह लापरवाही बंद होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने वाहन चालकों से बिना तिरपाल कूड़ा ढोने का कारण पूछा। इस पर चालकों ने बताया कि वाहन कमेला क्षेत्र से आ रहे हैं। उन्हें डिपो प्रभारी द्वारा इसी स्थिति में वाहन ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे व्यापारियों का आक्रोश और बढ़ गया।
जेल चुंगी व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के स्टेनो पंकज को इस बारे में बताया और कार्रवाई की मांग की। नगर निगम की ओर से मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि प्रतिदिन करीब 50 कूड़ा गाड़ियां इसी मार्ग से गुजरते हैं। कई बार वाहनों से कूड़ा और पशु अवशेष सड़क और दुकानों के सामने गिर जाते हैं। इससे पूरे बाजार में बदबू फैल जाती है। ग्राहकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है और बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
वहीं, प्रदर्शन की सूचना पर डिपो प्रभारी कुलदीप कुमार ने व्यापारियों से फोन पर बातचीत की। आश्वासन दिया कि बिना तिरपाल कूड़ा गाड़ी नहीं निकलेगी। इस दौरान महामंत्री दिनेश चौधरी, प्रवीण गुप्ता, डॉ. अखिल सिंघल, डॉ. मनोज कुमार, मनीष रस्तोगी, मल्लिकार्जुन शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप बंसल, बाबा गारमेंट, राजेश यादव, कंचन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।