{"_id":"698f907599812d82fc06908c","slug":"traders-said-that-they-are-not-getting-smart-meter-bills-on-time-meerut-news-c-72-1-mct1004-148790-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बोले व्यापारी, समय से नहीं मिल रहे स्मार्ट मीटर के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बोले व्यापारी, समय से नहीं मिल रहे स्मार्ट मीटर के बिल
विज्ञापन
मेरठ। उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य अभियंता वितरण खंड प्रथम मुनीश अरोड़ा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर के बिल समय से नहीं मिलने, अघोषित बिजली कटौती और मीटर बदलने के नाम पर मनमानी बरतने के आरोप लगाए। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर के बिल समय से नहीं बनाए जा रहे हैं। छह माह से एक वर्ष तक की देरी से बिल बनाए जा रहे हैं। रेणु अग्रवाल का बिल देरी से बनाने के बाद भी उनसे विलंब चार्ज लिया जा रहा है। बिना रोस्टर के अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के लिए रोस्टर घोषित किया जाए। इसकी सूचना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाए। अघोषित बिजली कटौती को प्रतिबंधित किया जाए।
व्यापारियों ने कहा कि मीटर बदलते समय मौके पर सीलिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाए। पिछले 30-35 साल पुराने पीडी कनेक्शनों की आरसी रोकी जाए और हर प्रार्थना पत्र पर रिसीविंग देना अनिवार्य किया जाए। अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों पर एसडीओ व जेई की जवाबदेही तय की जाए। मुख्य अभियंता ने सारी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी विजय मान, जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी, इसरार आदि उपस्थित रहे।