फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders push for speed breakers and road safety measures; accidents continue.

Meerut News: स्पीड ब्रेकर और सड़क सुरक्षा उपायों के लिए भटक रहे व्यापारी, हादसे जारी

Sat, 05 Sep 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Traders push for speed breakers and road safety measures; accidents continue.
संपूर्ण समाधन दिवस में बार एसोसिएशन मवाना के पदाधिकारियों व अधिवक्ता ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड पर लगातार हो रहे हादसों और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से आक्रोशित संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने जिलाधिकारी के नाम संपूर्ण समाधान में ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि वह तीन वर्षों से लगातार तहसील दिवस, आईजीआरएस पोर्टल और लोक निर्माण विभाग को पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मवाना का यह बेहद व्यस्त मार्ग एएस डिग्री कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज, अस्पतालों, बैंकों और मैरिज होम के कारण दिन-रात आवाजाही से भरा रहता है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा मई 2025 में रंबल स्ट्रिप के स्थान पर स्पीड ब्रेकर तो बना दिए गए, लेकिन उन पर आवश्यक रिफ्लेक्टिव सफेद रोड मार्किंग, कैट आई (रिफ्लेक्टर) और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए। रात के समय दृश्यता न होने के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं और जानमाल का नुकसान भी हुआ है। व्यापारियों ने मांग की कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कराकर स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टिव मार्किंग, कैट आई और संकेतक बोर्ड लगवाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ज्ञापन देने में उनके साथ मांगेराम मित्तल और अमित रस्तौगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed