फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders protested against the increase in house tax

Meerut News: व्यापारियों ने हाउस टैक्स बढ़ाने का किया विरोध

Sun, 05 Jan 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against the increase in house tax
परीक्षितगढ़। संयुक्त व्यापार मंडल की मासिक बैठक कोषाध्यक्ष संजय वर्मा के आवास पर पर हुई। बैठक में नगर पंचायत द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाने और चोरी की घटनाएं बढ़ने पर विरोध जताया। रविवार को हाउस टैक्स बढ़ाने का निर्णय वापस नहीं लेने पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर ताला बंदी कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने बैठक की अध्यक्षता करते नगर पंचायत द्वारा नगर वासियों पर लगाए जा रहे हाउस टैक्स को तानाशाही बताया और लागू नहीं होने देने के लिए लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि दुकानदार पर हाउस टैक्स 200 से 500 रुपये तक का अधिकतम लगता था। लेकिन नगर पंचायत की मनमानी के चलते एक दुकान का हाउस टैक्स दो हजार से लेकर 20 हजार तक लगाने की तैयारी कर रही है। इससे नगर के लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग ने कॉल कर अधिशासी अधिकारी मनोज शर्मा से कहा कि नगर पंचायत द्वार लगाया जा रहा टैक्स रविवार तक वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी नगर के लोगों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। महामंत्री शुभम वशिष्ठ ने कहा कि थाना पुलिस व्यापारियों की दुकान में हो रही चोरियों की घटना को रोकने में विफल साबित हो रही है। पुलिस गश्त करने का दिखावा करती है। व्यापारियों की दुकान सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से चोरी की वारदातों का खुलासा करने, गश्त बढ़ाने व नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, उपाध्यक्ष अरविंद रस्तोगी, विशाल गोयल, अजय, सोनू, कानूनी सलाहकार देवेंद्र शर्मा, विनेश गर्ग, यतीन गर्ग, राकेश सोनी, रामेश्वर गर्ग, गुड्डू प्रजापति, विनीत गोस्वामी, अमित अग्रवाल, हरिओम सोनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed