फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders protest against encroachment in Kishanpura

किशनपुरा में अतिक्रमण होने को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 05 Aug 2025 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against encroachment in Kishanpura
- व्यापारी बोले, दुकानों के बाहर अतिक्रमण होने के चलते लोगों का निकलना भी दुश्वार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वार्ड-51 किशनपुरा में अतिक्रमण होने को लेकर मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट गया। व्यापारियों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग रखी। व्यापारियों का कहना कि कई दुकान के सामने अतिक्रमण होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी है। दिन में कार तक नहीं निकल पाती। जाम की स्थिति रहती है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

महानगर व्यापार मंडल के सचिव सौरभ बाफर ने बताया कि किशनपुरा में मलियाना पुल शिव डेयरी तक दिनभर जाम की स्थिति रहती है। इस मार्ग से जुड़े मोहल्ले में चार पहिया वाहनों के जाने का यह एकमात्र रास्ता है, वहां दुकानों और ठेलों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस का भी आवागमन प्रभावित होता है। कई परिवार पहले ही इस असुविधा से परेशान होकर पलायन कर चुके हैं। इस दौरान सतीश गोयल, नवनीत गोयल, नीरज त्यागी, अनुज, आकाश सांगवान, शिवम गुप्ता, आकाश, विपिन सिंघल, नीरज लोधी, सुशील गर्ग, भूषण लोधी, वेदप्रकाश यादव, राकेश पटेल, दीपक नटराज, अमित गोयल, चिराग गर्ग, अनुज कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed