{"_id":"69938a752ed1e2098c0e6274","slug":"traders-looted-in-lavad-police-accused-of-working-under-pressure-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1110840-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लावड़ में व्यापारियों से लूटपाट, पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लावड़ में व्यापारियों से लूटपाट, पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप
विज्ञापन
लावड़। कस्बे लावड़ के मुख्य बाजार में शनिवार देर रात तीन दुकानों में घुसकर व्यापारियों से मारपीट और लूटपाट की घटना को पुलिस ने मारपीट की मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया है। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस पर दबाव में काम करने और लूट की तहरीर को बदलने का आरोप लगाया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इसके लेकर व्यापारियों में इंचौली थाना पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
शनिवार देर रात करीब सात-आठ बदमाशों ने दो कार में सवार होकर कस्बे के मुख्य बाजार में धावा बोला। उन्होंने राजकुमार और सुंदर की कपड़े की दुकान में घुसकर व्यापारियों से मारपीट की और सामान लूट लिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद बदमाशों ने चिंदौड़ी रोड पर शुभम की किराना दुकान पर पहुंचकर वहां से भी सामान और नकदी लूट ली। उन्होंने कृष्णा इलेक्ट्रोनिक शोरूम में कृष्णपाल सैनी के बेटे अर्जुन से मारपीट कर नकदी लूटी।
पीड़ित व्यापारी कृष्णपाल सैनी ने बताया कि घटना के बाद रविवार को उन्होंने चौकी पर मारपीट और लूट की तहरीर दी थी। हालांकि, पुलिस ने लूट की तहरीर लेने से इन्कार कर दिया और उन्हें तहरीर बदलने के लिए मजबूर किया। कृष्णपाल सैनी का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है जिस कारण लूट और मारपीट जैसी गंभीर घटना को केवल मामूली मारपीट के रूप में दर्ज किया गया है। यह आरोप पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आदी, विनय, आकाश और अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहरीर में लूट जैसा कोई मामला नहीं दर्शाया गया है। पुलिस का कहना है कि जो तहरीर दी गई है उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।