फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders in panic : Due to the release of accused, the accused roaming open in Yogiraj

दहशत में व्यापारी : योगीराज आने से भी खत्म नहीं हुआ रंगदारी का सिलसिला, खुला घूम रहा आरोपी

Fri, 07 Apr 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 07 Apr 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Traders in panic : Due to the release of accused, the accused roaming open in Yogiraj
रंगदारी मांगने पर बवाल

शामली के किराना व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी संजय संगल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि आरोपी संजय शहर में खुला घूम रहा है, जिसके चलते उसे और उसके परिवार को जान का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित व्यापारी का बयान दर्ज किया, जिसमें व्यापारी ने तहरीर में लगाए आरोपों को दोहराया है।

विज्ञापन

दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Traders in panic : Due to the release of accused, the accused roaming open in Yogiraj
दहशत में व्यापारी

कमला कालोनी निवासी आलोक कंसल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नया बाजार नाला रोड निवासी संजय संगल उर्फ संजय बिड़ोली के खिलाफ दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद केस की विवेचना शुरू कर दी है। इसी के चलते बुधवार को पुलिस ने रेलवे रोड पर नवीन गर्ग एडवोकेट के ऑफिस पर पीड़ित व्यापारी आलोक कंसल से बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित आलोक कंसल ने संजय संगल पर उन आरोपों को दोहराया है। व्यापारी ने कहा कि संजय संगल ने उससे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और डिमांड पूरी न होने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी शहर में खुलेआम घूम रहा है। बुधवार सुबह भी उसे हनुमान रोड और कोतवाली के आसपास ही घूमते हुए देखा, बावजूद इसके पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस की विवेचना गंभीरता से की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली व्यापारी को सुरक्षा

Traders in panic : Due to the release of accused, the accused roaming open in Yogiraj
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा

रंगदारी मांगने के आरोपी संजय संगल का कनेक्शन कुख्यात बदमाश संजीव जीवा से बताया जाता है, जिसके चलते पीड़ित व्यापारी आलोक कंसल की जान को खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद पुलिस ने पीड़ित व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने पर अभी विचार नहीं किया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि व्यापारी आलोक कंसल की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर विवेचना की जा रही है। दोनों पक्षों में मामूली बात पर विवाद भी बताया गया था, जिसके गंभीरता से छानबीन की जा रही है। साथ ही व्यापारी आलोक कंसल से रंगदारी मांगने संबंधी साक्ष्य भी मांगे हैं, मगर उन्होंने अभी कोई साक्ष्य नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed