{"_id":"6120116c8ebc3e7a191cadc2","slug":"traders-happy-as-sunday-s-lockdown-ends-city-news-mrt5526701126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार का लॉकडाउन समाप्त होने से व्यापारियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार का लॉकडाउन समाप्त होने से व्यापारियों में खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का लॉकडाउन समाप्त होने से व्यापारियों में खुशी
मेरठ। रक्षाबंधन के त्योहार से पूर्व रविवार का लॉकडाउन समाप्त होने से व्यापारियों में खुशी की लहर है। संयुक्त व्यापार संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर के बाजारों में त्योहार के मद्देनजर सफाई व्यवस्था और बाजारों में सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की मांग की।
संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट के पदाधिकारी शुक्रवार को एडीएम सिटी से मिले। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि रविवार का लॉकडाउन खत्म होने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। त्योहार के मद्देनजर शहर में विशेष सफाई व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार का लॉकडाउन समाप्त कर दिया है। महामंत्री संजय जैन ने कहा कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। संजीव रस्तोगी, नरेंद्र सिंह करनेल, गौरव शर्मा, संजीव जिंदल, अनुज सिंघल, लल्लू मक्कड़, परविंदर त्यागी, अमित बंसल, राकेश गुप्ता, अपार मेहरा आदि मौजूद रहे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उधर, शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ ने रविवार को बाजार बंदी समाप्त होने पर खुशी जाहिर की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी, कुलदीप तोमर, ठाकुर अशोक सोम, राजेश निगम ने कहा कि रविवार को बाजार खुलने से व्यापार बढ़ेगा और व्यापारियों को सहयोग मिलेगा। वहीं, कोटला ब्याजार व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, रौशन, सुरेश अरोड़ा और नितिन गुप्ता ने कहा कि इस बार कोटला बाजार में साप्ताहिक बंदी रविवार की रहेगी और सोमवार संपूर्ण बाजार खुलेगा। वहीं, जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि शासनादेश को दृष्टिगत रखते हुए रविवार का लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया है।
बाजारों में निशुल्क इकाइयों का गठन
संयुक्त व्यापारी संघ की बैठक सुभाष बाजार में हुई। अध्यक्ष बाल किशन राय और महामंत्री कुलदीप रायजादा ने कहा कि संगठन शहर के बाजारों में इकाइयों से कोई शुल्क नहीं लेगा। संगठन द्वारा फ्री रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। कुछ समय से व्यापारियों को टारगेट कर लूटा जा रहा है। सुशील रस्तोगी, दीपक सिंघल, संजय गोयल, साजिद, प्रदीप, पुनीत मौजूद रहे।