फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders came out against the dual system of mandi duty

मंडी शुल्क में दोहरी प्रणाली के विरोध में उतरे व्यापारी

Wed, 12 Aug 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Traders came out against the dual system of mandi duty
संयुक्त व्यापार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के बाहर और अंदर अलग शुल्क को लेकर चल रहा अलग नियम
मेरठ। मंडी शुल्क में दोहरी प्रणाली के विरोध में अब शहर के व्यापारी उतर आए हैं। व्यापारियों का कहना है कि मंडी के बाहर और अंदर अलग-अलग शुल्क का नियम चल रहा है। मंडी शुल्क पूर्ण रूप से समाप्त किया जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष एवं मंडी व्यापारी नवीन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खाद्यान, दाल, चावल आदि पर मंडी शुल्क ढाई प्रतिशत के स्थान पर दो प्रतिशत करने की बात कही गई थी। निदेशक मंडी परिषद ने यूजर चार्ज के संबंध में सभी मंडियों से सुझाव मांगे थे। हालांकि मंडी के अंदर 2.5 प्रतिशत शुल्क और मंडी के बाहर कोई शुल्क न लेने से मंडी व्यवस्था समाप्त हो जाएगा। मंडी के अंदर कार्य करने वाले व्यापारियों की शहर में कोई दुकान नहीं है। महामंत्री संजय जैन ने कहा कि फल, सब्जी की तरह खाद्यान, चावल, दालों को मंडी शुल्क से पूर्ण रुप से मुक्त किया जाना चाहिए। मंडी के अंदर व्यवस्थाओं के लिए मंडी शुल्क के स्थान पर 25 पैसा सैकड़ा की दर से यूजर चार्ज लेने का आदेश निदेशक मंडी परिषद् को दिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में सतीश चंद्र जैन, नीरज मित्तल, अमन गुपता, संजीव रस्तौगी, सरदार नरेंद्र सिंह, संदीप रेवड़ी, अंकुर गोयल, विजय आंनद अग्रवाल, सुनील वर्मा, मनीष शर्मा, परविंदर त्यागी, विकास गिरधर, अनुज सिंघल, सुमित ग्रोवर, राजेश सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed