{"_id":"6a77679cff6d4c68230f98c6","slug":"traders-announce-market-shutdown-on-the-13th-over-incomplete-resolution-of-theft-case-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105277-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी के अधूरे खुलासे पर व्यापारियों का 13 को बाजार बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी के अधूरे खुलासे पर व्यापारियों का 13 को बाजार बंद का एलान
विज्ञापन
विरोध में हस्तिनापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, रामराज का बाजार बंद रखा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के डी-ब्लॉक में व्यापारी के हरीश कुमार के बंद मकान में 22 जुलाई को हुई करीब 30 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गोली लगने के बाद पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 6.40 लाख रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, दो बाइक, सोने की दो अंगूठियां और चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। चोरी की रकम और आभूषणों की पूरी बरामदगी नहीं होने से व्यापारी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। इसके विरोध में 13 अगस्त को हस्तिनापुर, मवाना, बहसूमा और रामराज के बाजार बंद रखने का एलान किया है।
व्यापारी हरीश के मुताबिक उनके मकान से नकदी और सोना करीब 30 लाख रुपये का चोरी किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना हस्तिनापुर पुलिस और स्वाॅट टीम देहात ने जांच शुरू की। विवेचना में आरोपियों के परीक्षितगढ़, किठौर समेत अन्य क्षेत्रों में बंद मकानों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी सामने आई। एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने विकास उर्फ बुद्धप्रकाश निवासी कविनगर हापुड़, अंकित और राजू निवासी लिसाड़ी मेरठ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से 6.40 लाख रुपये, दो तमंचे, तीन कारतूस, बाइक, दो अंगूठियां और गृहभेदन के उपकरण मिले। बाइक सूरजपुर गौतमबुद्धनगर से चोरी की गई निकली।
पूरा माल बरामद न होने से व्यापारी नाराज
पुलिस के खुलासे के बावजूद करीब 30 लाख रुपये के चोरी गए माल में से केवल 6.40 लाख रुपये और दो अंगूठियां बरामद होने से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा और जिला महामंत्री गोपाल कुकरेजा समेत पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारी हरीश कुमार के घर में चोरी हुआ सोना और कैश को पुलिस पूर्ण मात्रा में बरामद नहीं कर सकी है। अधिकारी लगातार आश्वासन दे रहे हैं। 13 अगस्त को व्यापारियों ने हस्तिनापुर, रामराज, मवाना व परीक्षितगढ़ आदि बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री से मिले व्यापारी
व्यापारियों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले भी बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन पर इसे स्थगित कर दिया गया था। पीड़ित व्यापारी हरीश ने बताया कि सर्किल अधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर पूरा माल बरामद कराने का आश्वासन दिया था। परंतु वह माल बरामद नहीं हो सका। शुक्रवार रात व्यापारी राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई और पूरा माल बरामद कराने का आश्वासन दिया।