फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders and councilors created ruckus against the new tax system

Meerut News: नई कर व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों और सभासदों ने किया हंगामा

Tue, 14 Jan 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Traders and councilors created ruckus against the new tax system
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। नगर पंचायत की ओर से स्वकर प्रणाली के तहत भवनों पर टैक्स लगाने के विरोध में व्यापारियों, सभासदों के साथ अन्य लोगों ने काफी हंगामा किया। इस दौरान सभासदों की अधिशासी अधिकारी से तीखी नोकझोंक भी हुई। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने हंगामा बढ़ता देख पुराने कर भवनों के आधार पर ही 10 प्रतिशत टैक्स लगाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद व्यापारी और लोग लौटे।
विज्ञापन

नगर पंचायतकर्मी स्वकर प्रणाली के तहत नगर में जगह-जगह घूमकर कर भवनों की नापतोल कर रहे थे। इसका संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित अन्य व्यापारियों ने विरोध किया था। नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई। सोमवार को अधिशासी अधिकारी मनोज शर्मा एवं चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर कर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर के लोगों ने हंगामा करते हुए कहा कि पुरानी व्यवस्था के आधार पर टैक्स लगाया जाए। इस मामले में काफी देर तक हंगामा चला। इस दौरान अधिशासी अधिकारी के साथ काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में चेयरमैन हिटलर त्यागी ने लोगो को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक की गई। इसमें 10 प्रतिशत टैक्स पर ही सहमति जताई गई। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, महामंत्री शुभम वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, विशाल गोयल, अजय गोयल, डॉ. समशुद्वीन, किशोर वाल्मीकि, देवीदास गौतम, चंद्रप्रकाश त्यागी, कृष्णवीर, महेंद्र सिंह, अनुज त्यागी, अखिलेश कुमार, प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed