{"_id":"5df53f428ebc3e87f440bf98","slug":"traders-agreed-to-demand-the-formation-of-merchant-commission-meerut-news-mrt458796250","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी आयोग गठन की मांग लेकर व्यापारी एकमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी आयोग गठन की मांग लेकर व्यापारी एकमत
विज्ञापन
मेरठ। जिमखाना मैदान स्थित अपार चैंबर में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें व्यापारी आयोग के गठन के साथ पांच सूत्रीय मांग उठाई गई।
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि आज व्यापारी दयनीय स्थिति में हैं। सरकार व्यापारियों की तरफ नहीं देख रही है। अब व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन 9 जनवरी को मेरठ मंडल के सभी जिलों के व्यापारियों और पदाधिकारियों को लेकर व्यापारी हुंकार यात्रा का आयोजन करेगा। यह यात्रा मेरठ में निकाली जाएगी। इसमें मेरठ मंडल के सभी व्यापारी शामिल होंगे। संगठन पांच मांगों व्यापारी आयोग का गठन, किसानों की तर्ज पर व्यापारी को पांच लाख तक का लोन माफी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को दिल्ली से मिलाकर ग्रेटर दिल्ली का निर्माण, व्यापारियों को 50 लाख का लोन बिना बैंक गारंटी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापारियों की समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति शासन द्वारा कराई जाए। बैठक में 27 नवंबर को हुए विशाल व्यापारी सम्मेलन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा और संचालन कैंट विधानसभा अध्यक्ष नीरज कौशिक ने किया।
संयुक्त व्यापार संघ बना स्वार्थ संगठन
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पं. आशु शर्मा ने संयुक्त व्यापार संघ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब संगठन व्यापारियाें का नहीं रहा है। संयुक्त व्यापार संघ अब संयुक्त स्वार्थ संघ बन गया है। व्यापारियों को अब संयुक्त व्यापार संघ की आवश्यकता नहीं है। तीन साल से संगठन व्यापारियों के हित में कोई कार्य नहीं कर रहा है। तेल माफिया और होर्डिंग माफिया के पक्ष में ही संगठन ने आवाज बुलंद की है। संयुक्त व्यापार संघ से जुड़े लोग व्यापारियों के संस्थानों पर छापा लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
सुमेर सिंह धार, सरताज गाजी, बुंदू खां अंसारी, तुशार चौधरी, संजय शर्मा, हिमांशु वत्स, जितेंद्र, प्रवीण, पवित्र मिश्रा, शहनवाज, सत्यव्रत, मधु चौधरी, पवन, हाजी शारिक, विजय राठी, चंद्र प्रकाश शर्मा, आरिफ सैफी आदि।